Site icon Asian News Service

10 वर्षीय लड़की से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पुणे (महाराष्ट्र): 26 अगस्त (ए) पुणे के बाहरी इलाके में 10 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में एक वरिष्ठ नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना तब प्रकाश में आई जब लड़की ने अपने स्कूल में ‘गुड टच, बैड टच’ सत्र के दौरान इस बारे में बताया।अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले 67 वर्षीय आरोपी ने लड़की को स्कूल जाते समय रोका, उसे चॉकलेट दी और उसके करीब आने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब लड़की स्कूल से लौट रही थी तो आरोपी उसे अपने घर ले गया और उससे बलात्कार किया।उन्होंने बताया कि यह घटना पुणे के बाहरी इलाके में एक ग्रामीण क्षेत्र में हुई। अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को स्कूल में ‘गुड टच, बैड टच’ सत्र के दौरान लड़की ने आपबीती सुनाई। स्कूल प्रशासन ने लड़की के माता-पिता को इसकी सूचना दी, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच की जा रही है।’’

Exit mobile version