Site icon Asian News Service

यूपी में कई जिलों के डीएम समेत 29 आईएएस बदले

Spread the love

लखनऊ,14 सितंबर (ए) । उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 29 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि इस क्रम में निधि गुप्ता को अमरोहा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। दिनेश को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि रविंद्र मादंड को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। अरविंद भंगारी को आगरा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। नवनीत चहल को आजमगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। । रविंद्र सिंह को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अरविंद चौहान डीएम शामली बनाए गए हैं जबकि भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं।फतेहपुर की जिलाधिकारी इंदुमती को चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग की विशेष सचिव बनाया गया है। फिरोजाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। हमीरपुर के जिलाधिकारी राहुल पांडेय हाथरस के डीएम बने हैं। 

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक अंजनी कुमार सिंह को मैनपुरी के जिलाधिकारी के पद के तैनाती दी गई है। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के विशेष सचिव के तौर पर तैनाती दी गई है। अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी को पंचायती राज में विशेष सचिव बनाया गया है।आजमगढ़ डीएम विशाल भारद्वाज को कुशीनगर का डीएम, उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर का डीएम, हमीरपुर डीएम राहुल पांडेय को हाथरस का डीएम बनाया गया है। जिलाधिकारी मैनपुरी अविनाश कृष्ण सिंह को प्राविधिक शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक, नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का डीएम बनाया गया है। शाहजहांपुर डीएम उमेश प्रताप सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव, अमरोहा डीएम राजेश कुमार त्यागी को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का विशेष सचिव व अपर महानिरीक्षक, निबंधन की जिम्मेदारी दी गई।

अधिकारियों की सूची —

Exit mobile version