Site icon Asian News Service

महाराष्ट्र में कोरोना के आए 18,466 नए केस,अकेले मुंबई में 10860 नए मामले दर्ज

Spread the love

मुंबई, 04 जनवरी (ए)। देश में बढ रही कोरोना की रफ्तार के बीच महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 मामलों में फिर वृद्धि देखी गई। राज्य में 18,466 नए कोरोना संक्रमण केस दर्ज किए गए। इसके अलावा 20 मौतों की भी सूचना है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस 66,308 तक पहुंच गए हैं। एक दिन पहले राज्य में 12,160 मामले और 11 मौतें दर्ज हुई थीं। जबकि अकेले मुंबई में मंगलवार को 10860 नए कोरोना मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा दो मौतें दर्ज हुई। वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 5481 नए कोरोना मामले दर्ज हुए।
मुंबई में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुंबई में कोरोना के 10860 नए केस दर्ज हुए। पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो लोगों की मौत दर्ज हुई। इसके साथ ही मुंबई में कोरोना के 47476 एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं, राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 मामलों में फिर बढ़ोत्तरी हुई। राज्य में 18,466 नए कोरोना संक्रमण केस दर्ज किए गए। इसके अलावा 20 मौतों की भी सूचना है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस 66,308 तक पहुंच गए हैं। एक दिन पहले राज्य में 12,160 मामले और 11 मौतें दर्ज हुई थीं।

Exit mobile version