Site icon Asian News Service

देश में कोरोना के 3.11 लाख नये मामले आए सामने,मौत का आंकड़ा नही हो रहा कम

Spread the love


नई दिल्ली, 16 मई (ए)। देश में बीते चौबीस घंटों के दौरान कोरोना वायरस के कुल 3,11,170 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 4077 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना के 3,11,170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हुई। 4,077 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,70,284 हो गई है।
3,62,437 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,07,95,335 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,18,458 है।

Exit mobile version