Site icon Asian News Service

यूपी में 37 पीपीएस अफसरों के तबादले

Spread the love

लखनऊ, एक सितंबर (ए)। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को 37 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। फेरबदल के इस क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ बृजेश कुमार गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ डा. हृदेश कठेरिया को अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर, अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ शंभूशरण यादव को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी सीतापुर, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ बलवंत कुमार चौधरी को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर, उपसेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली मो. तारिक को अपर पुलिस अधीक्षक एटीएस सीतापुर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा लखनऊ असित श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली विश्वजीत श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त सचिवालय सुरक्षा लखनऊ, अपर पुलिस उपायुक्त सचिवालय सुरक्षा लखनऊ दिगंबर कुशवाहा को अपर पुलिस अधीक्षक औरेया, अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ मायाराम वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी नवीन कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के पद पर तैनाती दी गई है।

Exit mobile version