चंडीगढ़: 19 फरवरी (ए) पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में एक सप्ताह में 52 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) रैंक तक के कर्मी शामिल हैं।यादव ने कहा, ”संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि पुलिस बल में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”उन्होंने कहा कि बल भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति को लेकर प्रतिबद्ध है।
यादव ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्रवाई 13 फरवरी को जारी पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार की जा रही है, जिनमें सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और शुचिता पर जोर दिया गया है।
यादव ने कहा कि निर्देश जारी होने के बाद से, “हमने भ्रष्टाचार और कदाचार के लिए कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक पद तक के 52 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है