बस पलटने से सात यात्रियों की मौत, कई घायल

झारखण्ड हजारीबाग
Spread the love

हजारीबाग (झारखंड): 21 नवंबर (ए) झारखंड के हजारीबाग जिले में बृहस्पतिवार को पटना जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर थाना क्षेत्र के पास हुई। बस सड़क पर मुड़ते समय पलट गई।हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।’’ दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस कोलकाता से पटना जा रही थी।