कोबरा सांप को पकड़ कर चूम रहा था शख्स,फिर जो हुआ…

राष्ट्रीय
Spread the love

बेंगलुरु,02 अक्टूबर (ए)। कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक सांप बचाने वाले ने सांप को चूमते हुए एक स्टंट करने की कोशिश की। यह हरकत उसे महंगा पड़ गया। सांप ने उसके होठों पर काट लिया। एलेक्स और रोनी सांप बचाने वाले हैं। वे सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें जंगलों में छोड़ देते हैं। बुधवार को भी उन्होंने यही कोशिश की। हालांकि, इस दौरान वह सांप के साथ खतरनाक स्टंट दिखाने लगे। आपको बता दें कि दोनों भद्रावती के बोम्मनकट्टे गांव के पास एक शादी के घर में देखे गए दो सांपों को पकड़ने के लिए पहुंचे थे। सांपों के पकड़ लेने के एलेक्स ने एक सांप को चूमने की कोशिश की, लेकिन सांप ने उनके होठों को डस लिया। उन्हें शिवमोग्गा के मैकगैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांप के काटने के बावजूद एलेक्स ने दोनों सांपों को जंगल में छोड़ दिया। राहत की बात यह है कि एलेक्स अब स्वस्थ हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।