लखनऊ, 23 दिसंबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अन्याय बढ़ता जा रहा है लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं चलेगा और बहुत जल्दी ही पार्टी भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।.
