कांग्रेस विधायक पर इस राज्य में हुआ हमला

राष्ट्रीय
Spread the love

ऊना (हिमाचल प्रदेश): 16 अगस्त (ए) हिमाचल प्रदेश के कुटलैहड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने पंजाब के होशियारपुर में बृहस्पतिवार को उस समय हमला कर दिया, जब वह प्रदेश के जालंधर से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर रॉड से हमला किया और कार का पीछे वाला शीशा तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपने पैतृक गांव जा रहे थे।विधायक के कार चालक ने कुछ दूरी तक दोनों बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं सका।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।