चंडीगढ़: दो अक्टूबर (ए) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को हरियाणा के लोगों से पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया और कहा कि यह ‘‘दुष्टों, अन्याय और असत्य’’ के खिलाफ लड़ाई है।प्रियंका ने हरियाणा के जुलाना में अपनी पार्टी की उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट के पक्ष में प्रचार करने के दौरान एक रैली को संबोधित किया।
