महिला ने दो माह के अपने बेटे की तालाब में फेंककर हत्या की, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश बिजनौर
Spread the love

बिजनौर, छह अक्टूबर (ए)। यूपी के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना इलाक़े में एक महिला ने अपने दो माह के बेटे की कथित तौर पर तालाब में फेंककर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार: आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।एएसपी धर्म सिंह मार्शल ने बताया कि शिशु का शव सहसपुर में ईदगाह के पास झाड़ियों में मिला। मार्शल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दो महीने का बच्चा चांदनी और सलीम का बेटा है। मार्शल ने बताया, “चांदनी ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने शनिवार रात अपने बेटे को तालाब में फेंक दिया था। उसने बताया कि उसने बच्चे को तालाब से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद चांदनी ने शव को झाड़ियों में छोड़ दिया और भाग गई।” अधिकारी ने बताया कि सलीम की शिकायत के आधार पर चांदनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।