शादी का झांसा देकर पीएचडी छात्रा से किया दुष्कर्म, व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love

लखनऊ: 26 मार्च (ए) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पीएचडी कर रही एक छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में बाराबंकी के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीजीआई पुलिस थाना प्रभारी ने बताया, “प्राथमिकी मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर में दर्ज की गई थी, जिसे सोमवार को यहां स्थानांतरित कर दिया गया।”पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर की रहने वाली छात्रा ने बाराबंकी के अभिनव श्रीवास्तव पर उसे शादी का झांसा देकर 2023 में उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

छात्रा ने कहा है कि दुष्कर्म पीजीआई थाना क्षेत्र के एक होटल में किया गया।

पुलिस ने कहा, “हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।