विवाद के बाद पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की

राष्ट्रीय
Spread the love

गया: नौ अप्रैल (ए) बिहार के गया जिले में 32 वर्षीय महिला की उसके पति ने विवाद के बाद कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ गांव में हुई। पीड़िता सुषमा देवी का पति रमेश सिंह ट्रक चालक है और मंगलवार को वह पटना से घर आया था। सुषमा की छोटी बहन पूनम कुमारी ने आरोप लगाया, ‘‘कल रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। उसी दौरान रमेश सिंह ने उसकी बहन को गोली मार दी और फरार हो गया।’’

पुलिस ने बताया कि सुषमा के शव के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।’’

ग्रामीणों ने दावा किया कि सुषमा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की दूर की रिश्तेदार थी।

बार-बार प्रयास करने के बावजूद जीतन राम मांझी के बेटे और राज्य में मंत्री संतोष कुमार सुमन से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था और आज आरोपी पति रमेश कुमार पटना से घर लौटा था। आरोपी पति ट्रक चालक है। घर लौटते ही अपनी पत्नी को घर में बंद कर दिया और गोली मार दिया, जिसे घटना स्थल पर ही पत्नी सुषमा देवी की मौत हो गई। मृतक महिला विकास मित्र में काम करती थी।

बताया जाता है कि पति को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चलने का शक था, इसी को लेकर वह गुस्से में था। गुस्से में आने के बाद ही कमरे में बंद कर अपनी पत्नी को गोली मार दी। हालांकि, पुलिस ने अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस की छानबीन चल रही है।