Site icon Asian News Service

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुई कोरोना पाजिटिव

Spread the love

नई दिल्ली,03 जून (एएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं। सभी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।

अब उनके वायरस से संक्रमित होने के चलते चिंताएं बढ़ गई हैं और मीटिंग में शामिल अन्य नेताओं के भी संक्रमित होने का डर है। गुरुवार को ही अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी कोविड-19 होने की बात सामने आई थी।

प्रियंका राजधानी लखनऊ में हो रहे नव संकल्प शिविर से भी जल्दी वापस चली गईं थी। खबर है कि बुधवार रात वह सड़क मार्ग से दिल्ली के निकल गई थी। हालांकि, उस दौरान उनकी वापसी का का कारण नहीं बताया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी के कोविड संक्रमित होने की खबर के बाद वह दिल्ली रवाना हुईं थी।

Exit mobile version