आतिशी होंगी दिल्ली की नई सीएम,केजरीवाल के प्रस्ताव पर विधायको ने लगाई मुहर

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली,17 सितंबर (ए)।आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव नए मुख्यमंत्री के तौर पर रखा जिस पर विधायकों ने अपनी मुहर लगा दी। उन्हें आप विधायक दल का नेता चुना गया है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायकों की बैठक में उपस्थित सभी विधायको ने प्रस्ताव का समर्थन किया।आतिशी वर्तमान में दिल्ली सरकार में सर्वाधिक विभागों की जिम्मेदारी देख रही है। वह अरविंद केजरीवाल की भी काफी करीबी मानी जाती है। अरविंद केजरीवाल ने जब रविवार को इस्तीफा सौंपने का ऐलान किया था, उसके बाद से ही लगातार कयास लगाए जा रहे थे की उनकी उत्तराधिकारी आतिशी हो सकती है। अब इसका आधिकारिक रुप से ऐलान किया जा चुका है। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को नये मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है।