Site icon Asian News Service

बिहार: सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल के नेता, विजय सिन्हा उपनेता चुने गए

Spread the love

पटना: 28 जनवरी (ए) बिहार में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सम्राट चौधरी को रविवार को राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया।

इसके साथ ही भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चौधरी और सिन्हा को राज्य में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है।पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने यह घोषणा की। बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक नीतीश कुमार के साथ मिलकर राज्य में जेडीयू की सरकार बनाने के पक्ष में हैं। 

Exit mobile version