लखनऊ, 25 जून (ए) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की। मुर्मू का देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है।
