कैबिनेट ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची: 19 जून (ए) झारखंड सरकार ने बुधवार को मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों के वेतन और अन्य भत्तों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विधायकों को अधिकतम 50 फीसदी वेतन वृद्धि मिलेगी, जबकि मुख्यमंत्री और मंत्रियों को क्रमश: लगभग 25 फीसदी और 31 फीसदी की बढ़ोतरी मिलेगी। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान यह मंजूरी दी गई।कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल ने वेतन मंजूरी की पुष्टि की है. वंदना डाडेल ने कहा, ”कैबिनेट ने विधायक, मंत्रियों, स्पीकर, विपक्ष के नेता, मुख्यमंत्री और विधानसभा के अधिकारियों की सैलरी में वृद्धि को मंजूरी दी है.” झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को अन्य निर्णय भी लिए. इनमें झारखंड जनजातीय भाषा एवं साहित्य अकादमी की स्थापना की स्वीकृति दी गई.