Site icon Asian News Service

फिरोजाबाद के आठ समाजसेवी हुए सम्मानित

Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

फ़िरोज़ाबाद,06 जुलाई (ए)! नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए फिरोजाबाद जनपद के 08 समाजसेवियों को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। संसद मार्ग नईदिल्ली स्थित एनडीएमसी सभागार में भारतीय बौद्ध संघ द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर आयोजित सामाजिक समरसता एवं नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में जनपद के प्रमुख समाज सेवी एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार,भारतीय बौद्ध संघ के जिला अध्यक्ष प्रमुख व्यवसायी अमित महौर,एसआरजी एवं आदर्श शिक्षिका श्रीमती जया शर्मा,कल्पना राजोरिया,भाजपा नेत्री अनुपम शर्मा,समाजसेविका डॉ श्रीमती दुर्गेश यादव,भाजपा नेत्री रविता गुप्ता को संसदीय कार्य मंत्री भारत सरकार श्री अर्जुन राम मेघवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रत्न सम्मान 2022 प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ विजय सोनकर शास्त्री, नई दिल्ली की पूर्व मेयर एवं पश्चिमी दिल्ली की पूर्व सांसद डॉ अनीता आर्य,विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना एवं कार्यक्रम आयोजक भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल मंचासीन रहे।

FacebookTwitterWhatsapp
Exit mobile version