Site icon Asian News Service

सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, तीन घायल

Spread the love

बस्ती (उप्र): 10 मार्च (ए) बस्ती नगर में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे शहर थाना क्षेत्र के गोटवा टाटा एजेंसी के पास हुई। बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक लेन बदलने से विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टकरा गया।हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवराज सिंह पुत्र होमपाल सिंह दबोईकला थाना असमोली संभल, शकील पता अज्ञात, विश्वजीत पता अज्ञात, बहारन पता अज्ञात, कार चालक प्रेम पुत्र नन्दलाल गोरखपुर के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कलवारी, थानाध्यक्ष नगर और चौकी इंचार्ज फुटहिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सीओ के मुताबिक हादसे में बिहार के गोपालगंज निवासी छागूर यादव पुत्र उमा यादव, गोपालगंज निवासी भुआल पुत्र शंभू प्रसाद व गोरखपुर निवासी अनिरुद्ध पुत्र सूर्यनाथ गम्भीर रूप से घायल हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version