पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश अपने आवास में मृत पाए गए

राष्ट्रीय
Spread the love

बेंगलुरु: 20 अप्रैल (ए)।) कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में बेंगलुरु स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शव पर चोटों के निशान हैं, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या की गई होगी। पुलिस ने बताया कि प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने घटना की जानकारी दी।

साल 1981 बैच के 68 वर्षीय आईपीएस अधिकारी बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे और उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी।

उन्हें एक मार्च, 2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस को परिवार के किसी करीबी सदस्य के इसमें शामिल होने का संदेह है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।