झाबुआ: 12 अप्रैल (ए) मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक ‘एमयूवी’ वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रायपुरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक जेआर बर्डे ने ‘ बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात 10 बजे जिला मुख्यालय से करीब 48 किलोमीटर दूर बोलासा गांव के पास हुई।जानकारी अनुसार शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात में एक चार पहिया तूफान वाहन जो कि तेज गति से रायपुरिया की तरफ जा रहा था, चालक के नियंत्रण खो जाने की वजह से बोलासा घाट पर पलट गया, परिणामस्वरूप उसमें बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की झाबुआ के सिविल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। थाना प्रभारी रायपुरिया, जे आर बर्डे ने के अनुसार दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल सहित जिला अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के नाम है, भुरु पुत्र थावरिया, दरु पुत्र थावरिया, नानसिंह पुत्र जालू एवं रेमाबाई, पति चैनू हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।