Site icon Asian News Service

घर में खून से लथपथ मिली लड़की की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Spread the love

नई दिल्ली,16 दिसंबर (ए)। सरिता विहार इलाके में एक 15-16 साल की लड़की की घर में खून से लथपथ हालत में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। धारदार हथियार से लड़की की हत्या की गई। दरवाजे पर बाहर से ताला लगा मिला। पुलिस ने इस मामले में चांद मोहम्मद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। सरिता विहार के जसोला इलाके में उस समय दहशत फैल गई, जब लोगों को पता चला कि एक नाबालिग लड़की की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी मां के साथ कुछ दिन पहले ही यहां रहने आई थी। जिस चांद मोहम्मद नाम के लड़के पर हत्या का आरोप लगा है, वो भी साथ रहता था, लेकिन आज जब लड़की की मां काम के बाद घर लौटी तो घर के बाहर ताला लगा था। मां को दवाई लेने का समय था। इसके लिए वो चांद मोहम्मद को कॉल कर रही थी, लेकिन बार बार फोन करने के बाद भी चांद मोहम्मद घर नहीं आया तो उसके बाद पड़ोसियों ने ताला तोड़ दिया। जब ताला तोड़ा तो अंदर का मंजर देखकर सब सन्न रह गए। लड़की की खून से लथपथ हालत में लाश पड़ी थी। इसके बाद लोगों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। लोगों के मुताबिक, लड़की रुखसार की मां आरोपी लड़के को अपना बेटा बताती थी। करीब 2 महीने पहले ही ये लोग रहने आए थे, लेकिन लड़के ने लड़की की हत्या क्यों की, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चांद मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ हो रही है।

पुलिस के मुताबिक, रुखसार की मां एक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है और करीब 10 साल पहले उसने आरोपी शान मोहम्मद को अपने बेटे के रूप में गोद लिया था, तब से ही तीनों एक साथ रह रहे थे।

रुखसार की मां ने पुलिस को बताया कि शान मोहम्मद (32) शराब का आदी है और आए दिन उससे और रुखसार से झगड़ा किया करता था।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडे ने बताया कि शान मोहम्मद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version