नयी दिल्ली: एक जून (ए) लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार सुबह नौ बजे तक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्य की 57 सीट पर करीब 11.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के वास्ते चुनाव और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ हो रहे हैं
