लुधियाना: नौ मार्च (ए) पंजाब के लुधियाना में फैक्टरी की इमारत ढहने की घटना में एक और श्रमिक की मौत हो गई। इस बीच बचाव अभियान अब भी जारी है क्योंकि एक अन्य श्रमिक के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि बताया कि रविवार को श्रमिक का शव मलबे से बाहर निकाला गया। इसी के साथ घटना में जान गंवाने वालों की संख्या दो हो गई है।
