बदमाशों ने एएमयू परिसर में दो कर्मचारियों को गोली मारी

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
Spread the love

अलीगढ़: 24 जुलाई (ए) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के परिसर में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दो कर्मचारियों को गोली मार दी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कर्मचारियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एएमयू के कर्मचारी मोहम्मद नदीम और कलीम विश्वविद्यालय परिसर के अंदर दोपहिया वाहन से जा रहे थे कि तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें रोका और नजदीक से गोली मार दी। गोली लगने से दोनों कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. वसीम अली ने बताया कि एएमयू की मेडिकल कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद नदीम, मोहम्मद करीम रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात हैं। बुधवार सुबह 9:30 बजे मेडिकल कॉलोनी में दोनों सगे भाइयों पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने पर दोनों सगे भाई घायल हो गये।. एएमयू की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात मोबाइलिंग टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।