मां और बेटी की धारदार हथियार से हत्या

भोपाल मध्य प्रदेश
Spread the love

नर्मदापुरम: 20 अप्रैल (ए)।) मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में रविवार को एक महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक गुरुचरण सिंह ने कहा, ‘‘घटना इटारसी रोड पर पीलीखंती इलाके में हुई। पूजा मोरे (45) और उनकी बेटी पल्लवी (20) की घर के पास संभवत: धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मामले की जांच जारी है।’’

क्षेत्र के निवासियों ने घटना का विरोध किया और इसमें शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।