बहुमंजिला इमारत ढ़ही, छह लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

राष्ट्रीय
Spread the love

(फोटो प्रतीक) लुधियाना (पंजाब): आठ मार्च (ए) लुधियाना के ‘फोकल प्वाइंट’ इलाके में शनिवार देर शाम एक कपड़ा फैक्टरी की बहुमंजिला इमारत ढ़ह गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यह घटना फोकल प्वाइंट इलाके में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत गिरने से पूरा इलाका हिल गया। इमारत ढहने से कुछ क्षण पहले धमाके जैसी तेज आवाज सुनी गई थी। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि कुछ लोगों को बचा लिया गया है और फंसे हुए लोगों के लिए बचाव अभियान जारी है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि लुधियाना में एक फैक्ट्री ढहने की खबर मिली है। उन्होंने प्रशासन से स्थिति का तुरंत आकलन करने को कहा है। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और अपना काम शुरू कर दिया है। मैं मलबे में दबे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।