भिंड,11 अक्टूबर (ए)। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में टोल मांगने पर कार सवार युवकों ने टोलकर्मी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली टोलकर्मी को नहीं लगी और उसकी जान बच गई। उसके बाद बूम बैरियर तोड़कर दो कार में सवार सभी युवक फरार हो गए। घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV में कैद हो गई। पूरा मामला महाराज पुरा थाना क्षेत्र के NH-719 पर भिण्ड-ग्वालियर की सीमा पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा की है। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है। एक युवक कार से उतरता है और बूम बैरियर तोड़कर कार को पास करने की कोशिश करता है। इसपर टोलकर्मी विरोध करता है, तो तुरंत फायरिंग कर देता है। इसके बाद दोनों कार में सवार सभी आराम से फरार हो जाते है। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि, जिस कार को फायरिंग करने वाला युवक ड्राइव कर रहा था। उसमें सामने एक युवती भी बैठी थी। वहीं घटना के बाद से सनसनी फैल गई। टोल कर्मचारियों की रात दहशत में गुजरी।
टोल मांगने पर कार पर सवार युवकों ने बंदूक से ताबड़तोड़ चलाई गोली,उसके बाद–
