पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की

राष्ट्रीय
Spread the love

श्रीनगर/नयी दिल्ली: 26 अप्रैल (ए) पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की और भारतीय सैनिकों ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम में हुए हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।

श्रीनगर में रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘25-26 अप्रैल की मध्य रात्रि कश्मीर में एलओसी के पार पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की।’’

उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंह तोड़ जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’