Site icon Asian News Service

शादी में डांस न कर पाने से क्षुब्ध घराती पक्ष के पुलिसकर्मी ने चला दी गोली

Spread the love

घराती/ बराती पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल

गाज़ीपुर। जैसे जैसे शादी ब्याह में डीजे पर नाचने का फैशन बढ़ता जा रहा है वैसे ही वैसे मांगलिक कार्यक्रमों में अप्रिय घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।
ऐसी ही घटना शुक्रवार की रात को सदर कोतवाली क्षेत्र के आर पी पैलेस आलम पट्टी में घटी‌। वहां देर रात में घराती पक्ष से आए एक पुलिसकर्मी ने डीजे पर नाचने से मना करने पर क्षुब्ध होकर, जान मारने की नीयत से गोली चला दी‌ गोली से घराती व बाराती पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। करीब बारह बजे रात में घटी इस घटना के बाद वह पुलिसकर्मी अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 बताते चलें कि शुक्रवार बारह जुलाई को बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम पीरथीपुर के अनिल कुशवाहा पुत्र रमेश कुशवाहा की बारात सदर कोतवाली क्षेत्र के आर पी पैलेस आलम पट्टी में को पहुंची। जिसमें करिश्मा पुत्री गुलाब सिंह कुशवाहा की शादी थी। गुलाब सिंह कुशवाहा 48 बटालियन पीएसी सोनभद्र में सिपाही चालक के पद पर नियुक्त हैं। उन्होंने अपने मित्र सिपाही रविंद्र नाथ सिंह यादव 34 बटालियन पीएसी भूलनपुर को भी बुलाया था। मांगलिक कार्यक्रम को संपन्न कराने की खुशी में घराती तथा बाराती पक्ष के लोग लगे थे‌।
    बारात लगते समय ही डीजे पर नाचने की बात को लेकर सिपाही रविंद्र नाथ सिंह यादव हंगामा करने लगे। जिन्हें बाराती व घराती पक्ष ने समझा बूझाकर वहां से हटाकर एक कमरे में बैठा दिया। इसके बाद शादी का कार्यक्रम आरम्भ हुआ। इसी बीच करीब दो घंटे बाद, रात में बारह बजे रवींद्रनाथ सिंह यादव अपने तीन अन्य मित्र के साथ असलहा लेकर कमरे से बाहर आए और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया और मौके से भाग निकले। गोली चलने से वहां भगदड़ मच गयी। गोली से घराती / बराती पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
  भागने वालों में से एक व्यक्ति तथा आरक्षी अरविंद सिंह यादव चालक डायल 112 जनपद वाराणसी कमिश्नरेट की पहचान हुई है।
  घटना के सम्बन्ध में वादी नरेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम पीरथीपुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर द्वारा सदर कोतवाली पर लिखित सूचना दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक करवाई की जा रही है। घटना में शामिल दो लोगों को चिन्हित किया गया है और की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। हमलावरों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।
Exit mobile version