Site icon Asian News Service

प्रधानमंत्री मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, राजनाथ रक्षा और शाह गृह मंत्री बने रहेंगे

Spread the love

नयी दिल्ली: 10 जून (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। उन्होंने अपनी नयी मंत्रिपरिषद में वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री के पद पर बरकरार रखा है।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए मंत्रियों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को स्वास्थ्य के साथ ही रसायन व उर्वरक विभाग और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है।

नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री, जबकि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने रहेंगे।

किरेन रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से संसदीय कार्य मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री बने रहेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सर्बानंद सोनोवाल पोत परिवहन मंत्रालय का जिम्मा संभालते रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, जद (यू) के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को पंचायती राज और मत्स्यपालन, पशुपालन एवं दुग्ध मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है।

पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्री बने रहेंगे, जबकि पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए तेदेपा नेता राम मोहन नायडू को नागर विमानन मंत्रालय सौंपा गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्रालय में बदलाव करते हुए उन्हें संचार मंत्री बनाया गया है। उन्हें पूर्वोत्तर मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछली सरकार में वह नागर विमानन मंत्री थे।

कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव नए सूचना और प्रसारण मंत्री होंगे। इसके साथ ही वह रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

मोदी और 71 मंत्रियों ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

मंत्रियों और विभागों की सूची

राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
अमित शाह – गृह मंत्रालय
एस जयशंकर – विदेश मंत्रालय
निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्रालय
नितिन गडकरी – सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रमीण विकास मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव – रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
जेपी नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री
पीयूष गोयल – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधिया – संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
जी किशन रेड्डी – कोयला और खनन मंत्रालय
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह – पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री
सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
डॉ. वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
जुएल ओरांव – जनजातीय मामले
गजेंद्र सिंह शेखावत – संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय
मनसुख मांडविया- श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय
किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
मनोहर लाल – ऊर्जा और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
जीतन राम मांझी – एमएसएमई मंत्रालय
चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
राम मोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
सीआर पाटिल – जल शक्ति मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
गिरिराज सिंह – कपड़ा मंत्रालय
एचडी कुमारस्वामी – भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम और इस्पात मंत्रालय
अन्नपूर्णा देवी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
सुरेश गोपी – राज्य मंत्री (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय)

Exit mobile version