फिल्म अभिनेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love

कोच्चि: तीन सितंबर (ए) केरल में अभिनेता निविन पॉली पर मंगलवार को महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह मामला 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि निविन पॉली ने एक साल पहले दुबई में उसका यौन उत्पीड़न किया था।ओन्नुकल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में एक महिला समेत छह आरोपी हैं। अधिकारी के मुताबिक पहली आरोपी महिला है और अभिनेता छठे आरोपी हैं। अधिकारी ने बताया कि महिला के अनुसार, घटना एक साल पहले दुबई में हुई थी। हालांकि, उन्होंने आगे कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।