Site icon Asian News Service

पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की तरह दिखता है यह फूल, सरकार ने लड़कियों के तोड़ने पर लगाया बैन

Spread the love

कंबोडिया की सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया है कि उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। असल में कंबोडिया में एक प्रकार का पौधा पाया जाता है जिसका फूल पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की तरह दिखता है, इसीलिए कंबोडिया में इसे पेनिस प्लांट कहा जाता है। वहां की सरकार ने निर्णय लिया है कि लड़कियां इसके फूल को ना तोड़ें।
दरअसल, डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंबोडिया की सरकार ने यह निर्णय ऐसे समय में लिया कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जिसमें दिख रहा था कि कुछ लड़कियां इस पौधे के साथ छेड़छाड़ कर रही हैं। इसके बाद इस दुर्लभ पेनिस प्लांट के साथ छेड़छाड़ को लेकर सरकार ने सख्त हिदायत दी है। कंबोडियाई सरकार ने कहा है कि लोगों को इस दुर्लभ मांसाहारी पौधे से दूर रहना चाहिए। 
कंबोडियाई पर्यावरण मंत्रालय ने अपने एक बयान में अनुरोध किया कि इन दुर्लभ पौधों को अकेला छोड़ दें। पर्यावरण मंत्रालय ने 11 मई की फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वे जो कर रहे हैं वह गलत है और कृपया भविष्य में ऐसा दोबारा न करें। मंत्रालय की तरफ से किए गए पोस्ट में कुछ तस्वीरें भी जारी की गई हैं जिनमें इन पौधों के साथ लड़कियां दिख रही हैं।
पेनिस प्लांट के नाम से मशहूर यह पौधा अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का है, जो विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। ऐसे में सरकार को चिंता है कि अगर इस पौधे के साथ ऐसे ही छेड़छाड़ होती रही तो यह जल्द ही विलुप्त हो सकता है। यह पौधा एक एंगल से देखने पर इंसानी पेनिस जैसा नजर आता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह पौधा नेपेंथेस होल्डेनी नामक प्रजाति का है, जबकि यह वास्तव में नेपेंथेस बोकोरेंसिस नामक एक करीबी प्रजाति से संबंधित है। 

Exit mobile version