जम्मू: 11 फरवरी (ए) जम्मू के निकट अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को हुए शक्तिशाली विस्फोट में सेना के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भट्टल इलाके में जवान गश्त कर रहे थे, तभी शक्तिशाली विस्फोट हुआ।प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हुआ। माना जा रहा है कि इसे आतंकवादियों ने लगाया था।
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों को अस्पताल ले जाया गया है तथा उनकी हालत ‘‘गंभीर’’ बताई गई है।