महराजगंज, 13 जुलाई (ए)। बारिश न होने से परेशान यूपी के महराजगंज जिले में महिलाओं ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए बीजेपी विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया।
उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों के पास जाकर बकायदा अनुरोध किया वे खुद को कीचड़ से नहलाने दें। इस अनुरोध को दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद महिलाओं ने दोनों को कीचड़ से नहला दिया। यहां मान्यता है कि ऐसा करने से बारिश हो जाती है। यह टोटका इलाके में चर्चा का बिषय बना है।
