Site icon Asian News Service

दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार, आरोपी धरे गये

Spread the love

जम्मू: आठ जून (ए) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक जंगल में दो लोगों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी पहचान दलीप कुमार तथा रविंदर कुमार के रूप में हुयी है। उन्होंने बताया कि दोनों पंचौंद के रहने वाले हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि लड़कियां पूरी रात जंगल में बेहोश पड़ी रहीं और शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें बरामद किया।

उन्होंने बताया कि लड़कियों को उपचार के लिये रामनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अपराध करने के बाद भाग गये थे, लेकिन विशेष पुलिस टीमों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम को 16 और 17 साल की लड़कियां स्कूल पिकनिक से घर लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और जंगल में ले जा कर उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Exit mobile version