पटना: एक मार्च (ए) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की भाजपा नीत राजग सरकार की खिल्ली उड़ाते हुए शनिवार को कहा कि दो दशक पुरानी सरकार को ठीक उसी तरह बदलने का समय आ गया है, जैसे राज्य में प्रदूषण फैलाने के कारण 15 साल पुराने वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है।यादव ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार अब राज्य के लोगों पर ‘‘बोझ’’ बन गई है।
