राहुल और प्रियंका बुधवार को जाएंगे वायनाड

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (ए) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार सुबह भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्खलन में 93 लोगों की मौत हो गई और करीब 128 लोग घायल हुए हैं।विजयन ने कहा कि पहला भूस्खलन देर रात करीब दो बजे हुआ और उसके बाद तड़के साढ़े चार बजे अगला भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों लोग मलबे में फंस गए और कई लोग बह गए।