राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा विधायक यतनाल पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love

विजयपुरा (कर्नाटक): 19 अक्टूबर (ए) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ यहां हाल में एक जनसभा के दौरान कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस नगर पार्षद परशुराम होसामनी की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।